सोनभद्र

रायपुर पुलिस ने 2 वाहन चोर को 3  चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) रायपुर पुलिस ने 2 वाहन चोर को 3 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में वाहन चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा वाहन चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व मे रायपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कम्हरिया अम्बेडकर जी की मुर्ति के पास सेराजेश्वर कुमार पुत्र शिवनरायण सिंह पटेल निवासी कम्हरिया थाना रायपुर, गोविंद कुमार पुत्र हरिचरन ग्राम जिगना थाना राबर्ट्सगंज को चोरी की 3 बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त बादल पुत्र मस्तु सिंह निवासी बनौरा थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है । बरामद मोटर साइकिल थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुक़दमा अपराध संख्या 09/23 व 13/23 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित है। तेलाड़ी, खलियारी बाजार व राबर्ट्सगंज से चुराई गयी थी । पूछताछ पर उपरोक्त दोनो अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोग मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते हैं तथा उसे बेचकर पैसा आपस मे बांट लेते है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।वांछित आरोपी
बादल पुत्र मस्तु सिंह निवासी बनौरा थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र ।बरामदगी का विवरण
03 अदद पल्सर मोटर साइकिल बरामद
1. चेचिंस नं0 MD2A11CY0HRF37349 व इंजन नं0 DHYRHF23575 ।
2. वाहन संख्या UP64AL5318 ।
3. वाहन संख्या UP64AB6722 ।गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 मनीष द्विवेदी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 सुनील यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 धनन्जय चौधरी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 विपिन यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
5. का0 दुर्गेश सिंह , थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
6. का0 आकाश सरोज, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App