सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

वैनी /सोनभद्र (राजन गुप्ता) रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरिया के पास कर्मनाशा नदी के किनारे संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरिया के टोला तल्ला के पास नलराजा मंदिर पर बसंत पंचमी के अवसर पर पांच दिन का मेला लगा था मेला के अन्तिम दिन सोमवार को मेला देखने गये बिपीन पुत्र रामनिरंजन 28 वर्ष निवासी दुबेपुर
रायपुर थाना क्षेत्र बगल में कर्मनाशा नदी के किनारे करीब 3 बजे अचेत अवस्था में लेटा हुआ था काफी देर तक कुछ हरकत ना होने पर आने जाने वाले लोग उसके जेब से मोबाइल निकाला और उसके बड़े भाई नाम के नम्बर पर फोन करने पर उसका भाई मौके पर पहुचा और 108 एम्बुलेंस से वैनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं इस सम्बन्ध में रायपुर थाना प्रभारी से फोन पर वार्ता किया गया तो बताए कि पीएम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान