सोनभद्र

माँ से पैसे लेकर कॉपी लेने जा रहे बालक की बाइक के धक्के से हुई मौत

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के पतेरिटोला में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बाइक के धक्के से रामाशंकर के आठ वर्षीय पुत्र शिवम की मौके पर ही मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार पतेरिटोला निवासी शिवम (8)पुत्र रामशंकर अपनी माँ से 20 रुपये लेकर दुकान से काफी खरीदने गया था परंतु सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण उसे लेकर

म्योरपुर पंहुचे परन्तु चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।बाइक सवार ने एक अन्य बाइक सवार को भी धक्का मार दिया था जिससे दूसरे बाइक पर सवार खुसबू पत्नी रमेश (22)निवासी पिंडारी भी घायल हो गयी।बालक को धक्का मारने वाले युवक देव प्रसाद (20) निवासी मेंढारी थाना बसन्तपुर (छतीसगढ़)को भी चोंटे आयी है।घटना की सूचना सीएचसी द्वारा म्योरपुर थाने को दे दी गयी है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App