सोनभद्र

शशि भूषण यादव ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस संकल्प का शपथ दिलाया

शक्तिनगर/सोनभद्र बीना चौकी परिसर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बीना चौकी इंचार्ज शशि भूषण यादव ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस संकल्प का शपथ दिलाया। उन्होंने देश के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि हम जहां, जिस पद पर हैं, अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहें। संविधान में जहां हमें मौलिक अधिकार दिए गए हैं, वहीं कर्तव्य भी हैं। अधिकारों की रक्षा करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते रहें।

इसके बाद बीना चौकी इंचार्ज शशि भूषण यादव बाल शिक्षा निकेतन घरसडी मे ध्वजारोहण किया। शशि भूषण आदि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। यह दिन भारतीय नागरिकों की लोकतांत्रिक रूप से अपनी सरकार चुनने की शक्ति को दर्शाता है। भारत के इतिहास में यह दिन कई तरह से महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि इस दिन को पूरे देश में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। 1950 में इसी दिन संविधान लागू करने के साथ ही देश को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया और तब से लेकर अब तक हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक गण सहित तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान