सोनभद्र

परेड में डीएवी के प्लाटून को मिला प्रथम स्थान

बीजपुर(विनोद गुप्त)

डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में गणतंत्र दिवस समारोह भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंदनगर की पूर्व छात्रा नीतू ओझा,ब्लूसम इंग्लिश स्कूल गोरखपुर की प्रधानाचार्या रहीं। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। प्राचार्य राजकुमार ने विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका पूनम श्रीवास्तव को भी पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात प्राचार्य राजकुमार,नीतू ओझा एवं पूनम श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।

राष्ट्रगान के पश्चात कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा अंशिका मिश्रा एवं साक्षी सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत ओजपूर्ण भाषण दिया। विशिष्ट अतिथि नीतू सिंह ने विद्यालय में बिताये अपने पूराने दिनों की याद को ताजा कराते हुए बच्चों को आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। प्राचार्य ने राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को बखूबी निभाते हुए आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में एंकरिंग की भूमिका ज्योति सिंह ने बेहतरीन तरीके से निभाया। सोन शक्ति स्टेडियम के संयुक्त कार्यक्रम में एन टी पी सी के द्वारा डीएवी स्कूल के प्लाटून को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए द्वितीय पुरस्कार दिया गया। प्राचार्य ने एनटीपीसी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई दिया तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों के पूरे मनोयोग से किये गये प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दिया। प्रथम पुरस्कार मिलने से पूरे विद्यालय परिवार में अत्यंत खुशी का माहौल देखा गया। छात्र छात्राएं खुशी से झूम उठे। अंत में प्राचार्य ने सम्पूर्ण क्षेत्र वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं प्रदान की।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App