सोनभद्र

चतरा ब्लाक के आदिवासी इंटरमीडिएट कॉलेज सिल्थम के प्रांगण में मनाया गया 74 वा गणतंत्र दिवस

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) आदिवासी इंटरमीडिएट कालेज सिलथम के प्रांगण में 74 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण प्रबंधक पंडित आत्मानंद मिश्र एवं राकेश सिंह ने किया। उसके बाद सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । मुख्य अतिथि संजीव सिंह गोंड राज्यमंत्री समाज कल्याण उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि आलोक सिंह ब्लाक प्रमुख नगवां, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ,पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र प्रताप सिंह, बुद्धि नारायण धांगर ,पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती

निर्मला देवी ,आदिवासी इंटर कॉलेज अभिभावक संघ अध्यक्ष मुन्ना धांगर, आदिवासी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य हरि शंकर मिश्र उपस्थित रहे। ब्लाक प्रमुख नगवा आलोक सिंह को कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा बैच लगाकर सम्मानित किया गया वहीं मुख्य अतिथि मंत्री संजीव गोड़ को परेड कर सलामी दी गई। वही मंत्री जी छोटे बच्चों को दुलारते रहे
कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार पांडेय ने किया । समस्त विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकागणों द्वारा कार्यक्रम जैसे पीटी, संस्कृत व्यायाम, अंताक्षरी ,सुलेख ,झांकी, परेड, सामूहिक और कवि दरबार एवं स्पेशल शो जैसे कार्यक्रमों में कॉलेज के छात्र छात्राओं की भागीदारी सराहनीय रही।
74 वा गणतंत्र दिवस समारोह आदिवासी इंटर कॉलेज सिल्थम के प्रांगण में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हुआ जो देर शाम तक चला।

इस मौके पर रामपुर बरकोनिया थाना प्रभारी राम दरस राम , उपनिरीक्षक उमाशंकर गिरी, हेड कांस्टेबल गोविंद यादव हेड कांस्टेबल तबरेज खां अपने पूरी पुलिस टीम व महिला कांस्टेबल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे । विद्यालयों के स्कूली बच्चों द्वारा झंडारोहण के पश्चात आकर्षक झांकी के साथ कस्बे में प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले योद्धाओं के अमर होने का नारा लगाते देखे गए । आकर्षक झांकी में सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, मां सरस्वती, भगत सिंह समेत अन्य आजादी के वीर सपूतों की आकर्षक झांकियां देखने को मिली । स्काउट गाइड के द्वारा पीटी मार्च भी किया गया,
इस अवसर पर सुनील यादव ग्राम प्रधान सिलथम, पूर्व प्रधान बीरबल, छोटे लाल यादव पूर्व प्रधान पडरी कला, गोपाल जायसवाल, जवाहिर जयसवाल, राजाराम बिन्द, जिला पंचायत सदस्य सोढ़ा, अमरनाथ चेरों पटना प्रधान ,जय प्रकाश सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व भंडारा का हुआ आयोजन विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार 25000 का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्... मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार
Download App