सोनभद्र

दुद्धी में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल 22 जनवरी को

मेजबान दुद्धी भिड़ेगी वाराणसी से

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। 36वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच 22 जनवरी को खेला जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को मेजबान दुद्धी व वाराणसी के मध्य प्रातः 10 बजे से 25-25 ओवरों का खेला जाएगा। नाक आउट पद्धति पर खेली जा रही क्रिकेट की इस ईनामी प्रतिस्पर्धा के विजेता टीम को 30 हजार और उपविजेता टीम को 20 हजार नकद के अलावा प्रतिभागी सभी खिलाड़ियों को आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। 25 दिसंबर से शुरू इस क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सहित महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश राज्यों की कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया था। ग्रुप ए का पहला सेमीफाइनल 7 जनवरी जबकि ग्रुप बी का दूसरा सेमीफाइनल 17 जनवरी को संपन्न कराया जा चुका है। प्रतियोगिता का अंतिम मैच फाइनल के रूप में 22 जनवरी दिन रविवार को खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App