सोनभद्र

बभनी पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने के 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने के 5 आरोपी को किया गिरफ्तार। बभनी में वादी जिरवा कोरवा पत्नी बोधन निवासिनी ग्राम कुड़पान, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के द्वारा स्वयं की पति बोधन की जमीन को विपक्षीगण शोभनाथ आदि के द्वारा फर्जी रजिस्ट्री करा लेने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 183/2022 धारा-147/ 504/ 506/ 447/ 419/ 420 भादवि व धारा 3(1)द, 3(1) ध, SC/ST Act थाना बभनी में 156(3) से पंजीकृत कराया गया था जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा की जा रही थी। उक्त विवेचना में साक्ष्यों का गहनता से संकलन किया गया एवं विभिन्न स्तरों पर अभिलेख साक्ष्य एकत्रित करने पर ज्ञात हुआ कि कुडपान निवासी बोधन जो कोरबा जाति (ST) के हैं बोधन व चन्द्रिका के नाम से है ।
बोधन कोरबा की वर्ष 2018 में मृत्यु हो चुकी है जिस की भूमि पर उसी के गांव के रहने वाले अभियुक्तगण के द्वारा जोत कोड़ की जा रही थी । अभियुक्त शोभनाथ के द्वारा स्वर्गीय बोधन की जमीन को हड़पने की नीयत से बोधन का फर्जी आधार कार्ड बनवाया जिसमें शोभनाथ द्वारा अपनी फोटो लगाई और नाम पता बोधन का लगाया । इसके साथ ही तहसील में ले जाकर उन फर्जी दस्तावेजों, आधार कार्ड इत्यादि को प्रयोग करते हुए दिनांक 02.07.2022 को
स्वर्गीय बोधन के नाम से पंजीकृत जमीन का फर्जी बैनामा स्वर्गीय बोधन के स्थान पर खुद फर्जी तरीके से बोधन बनकर अपनी पत्नी समुद्री देवी तथा अपने भाई हरिप्रसाद यादव की पत्नी जिरमनिया देवी के नाम से करवा लिया और इसमें अपने भाई हरीप्रसाद पुत्र बंसराज और अपने लड़के प्रेमलाल यादव को गवाह के तौर पर रखा था । फर्जी आधार कार्ड व फर्जी बैनामा को स्वयं की निशानदेही पर बरामद करके पर्याप्त साक्ष्य पाते हुए आज दिनांक 14.01.2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1. शोभनाथ पुत्र वंशराज, निवासी ग्राम कुड़पान, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
2. समुद्री देवी पत्नी शोभनाथ, निवासी ग्राम कुड़पान, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
3. हरिप्रसाद पुत्र बंशराज, निवासी ग्राम कुड़पान, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
4. जिरमनिया देवी पत्नी हरिप्रसाद, निवासी ग्राम कुड़पान, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
5 प्रेमलाल पुत्र शोभनाथ, निवासी ग्राम कुड़पान, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ0नि0 रामसिंहासन शर्मा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
2.मुख्य आरक्षी भरत यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
3.आरक्षी आशुतोष शुक्ला, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
4.आरक्षी बृजेश कुमार, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
5.महिला आरक्षी प्रगति त्रिपाठी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App