सोनभद्र

राष्ट्रीय व्यापार मेला प्रदर्शनी का सीजीएम ने फीता काटकर किया शुभारंभ

अनपरा/सोनभद्र अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय व्यापार मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक आर सी श्रीवास्तव ने मेले के मुख्यद्वार पर लगे गणेश प्रतिमा का पूजन माल्याअर्पण,के बाद फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।रामलीला समिति के साथ मेला समिति के मनोज सिंह,अभिनव तिवारी ने आए हुए अतिथियों को पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।बताते है इस मेले में हैंडीक्राफ्ट व शिल्प कला स्टॉल लोगों का आकर्षण का केंद्र रहेगा। ऊनी वस्त्रों, खिलौना, लकड़ी का सामान, सहारनपुर -बरेली का रंग बिरंगे फर्नीचर,आगरा के पेठा मुरब्बा अचार,कश्मीर के साल जैकेट, बर्तन,हिमालय के केश किंग,फिरोजवाद के चूड़ी,कानपुर के शू,गुजरात के साड़ी,के अलावा अन्य चीज की दुकान सजाई गई है। मुख्य महाप्रबंधक आर सी श्रीवास्तव ने कहा एक छत के नीचे सस्ते में समान लोगों को उपलब्ध होगा बड़ी बात है। भाजपा के वरिष्ठ नेता साडा के नामीत सदस्य के सी जैन ने कहा कोरोना महामारी के एक शाल बाद लगने वाले इस मेले का झलक कुछ अलग ही दिखेगी,उन्होंने मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिनव तिवारी को इस तरह के मेले के आयोजन कर सैकडो लोगों को रोजगार देने के लिए सराहना करते हुए मेले में तमाम सस्ते में मिल रहे सामानों की प्रशंसा की। समाजसेवी ऊर्जांचल जन कल्याण समिति के अध्यक्ष आर डी सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता शेषनाथ सिंह ने मेले की प्रशंसा करते हुए कहा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इस मेले में पहुंचकर खरीदारी करेंगे उन्हें सस्ते में समान उपलब्ध होगा। इस अवसर पर परियोजना के महाप्रबंधक राधे मोहन, महेंद्र कुमार अधिक्षण अभियंता, जय नारायण गौतम,अदालत वर्मा, सचिन राज यादव अध्यक्ष रामलीला समिति, मनोज कुमार सिंह सचिव श्री राम लीला एवं श्रावणी मेला समिति, विवेक कुमार सिंह कोषाध्यक्ष ,रोहित राय, राज़ कुमार सिंह,बिस्मभर सिंह, देवेन्द्र कुमार,कालीका प्रजापति,राम किशुन,इन्द कुमार सिंह, प्रशांत उपाध्यक्ष, विशाल जायसवाल सहित थानाध्यक्ष अनपरा नागेश सिंह,चौकी प्रभारी रेनुसागर चंद्रभान सिंह,कृष्णा सिंह,,सत्यम यादव,आर एन तिवारी,के के पाण्डे,आशुतोष दुबेदी के अलाबे रामलीला समिति अनपरा कार्यकारणी के सदस्य के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App