सोनभद्र

अज्ञात कारणों विवाहिता ने घर की बढेर से फांसी लगा दी जान

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडहर गांव में अज्ञात कारणों से विवाहिता ने रस्सी के सहारे बढेर से लटक कर जान दे दी।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम डोडहर निवासी रामजी जब काम से वापस घर लौटा तो घर की बढेर से उसकी पत्नी रामकली(27)का शव लटकता देख भौचक रह गया वो चीखने चिल्लाने लगा शोर शराबा सुन पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।ग्राम प्रधान के माध्यम से मामले की सूचना पुलिस को दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी।मृतिका के पति रामजी ने बताया कि वो सुबह मजदूरी करने चला गया था घर पर उसकी पत्नी रामकली व तीन बच्चे सबसे बड़ा अंकित(09)रीना(05)रिंकी(01) थे पीछे से रामकली ने तीनों बच्चे को अलग कमरे में बंद कर दिया व खुद दूसरे कमरे में बढेर से लटक गयी जब मै घर पहुंचा तो बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे।मृतिका के भाई चरगोड़ा मध्यप्रदेश निवासी रंगलाल ने बताया कि शुक्रवार की देर रात रामजी ने फोन कर हमें सूचना दी हम तीनों भाई तत्काल मौके पर पहुंच गए घर मे कोई विवाद भी नही था फिर न जाने क्यों हमारी बहन ने बड़ा कदम उठा लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Download App