सोनभद्र

बाइक व साइकिल की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी) डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के समीप बाइक व साइकिल में हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों को उपचार हेतु बाइक से एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से अल्ट्राटेक की एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार रात्रि दस बजे साइकिल सवार पैदल सड़क पार कर रहा था तभी डाला से तेलगुडवा की ओर जा रहे बाइक सवार की वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर बीचोंबीच इतनी तेजी से भिड़ंत हो गई कि साइकिल सवार अल्ट्राटेक कर्मचारी सुरेश व बाइक सवार योगेश पुत्र नरेश निवासी निवासी कोटा अलग दिशा में गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए जिसमें अल्ट्राटेक कर्मचारी सुरेश के पैर की हड्डी टूट जाने की बात कही जा रही है।घटना के बाद लोगों की वंहा भीड़ लग गई आनन-फानन में कोई वाहन नहीं मिलने पर प्रथम उपचार के लिए दो बाइक पर दोनों को उपचार हेतु एक निजी अस्पताल ले जाया गया सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस द्वारा अल्ट्राटेक से एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के चर्चाओं की मानें तो वंहा शराब की दूकान होने के कारण अक्सर लोगों का सड़क से आर-पार करना लगा रहता है जिसकी वजह से आए दिन किसी न किसी वाहनों से टकराकर गिरने के बाद लोग घायल होते रहते हैं। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो शराब की दूकान का आवंटन जंहा का है वंहा संचालित न होकर उक्त स्थान पर धड़ल्ले से चल रही है जो नियम विरुद्ध है।शराब दूकान के ठेका का स्थान डाला चढ़ाई वार्ड नंबर चार का है और दूकान भीड़-भाड़ वाले स्थान बस स्टैंड के समीप संचालित हो रही है तमाम शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी टालमटोल करने में लगे हैं।अगर समय रहते दूकान को वंहा से नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते उक्त शराब दुकान को यहा से हटाकर जहां के लिए आवंटित है वहा खोले जाने की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा मारकुंडी घाटी के झरने में पिकनिक का मातम, पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत सत्येंद्र राय की बड़ी सफलता चोरी हुये बोलेरो को 36 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App