सोनभद्र

दो पक्षो मे लाठी डंडे से मारपीट छह घायल

मधुपुर/सोनभद्र (शिवदास वर्मा) बहुअरा गाव मे खेत की मेड़ बांधने के लिये उठा रहे मिट्टी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे से मारपीट हुई, इस मारपीट में कुल छह लोग घायल हुये, सभी को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुपुर में भर्ती कराया गया, जहां एक पक्ष की सूचना पर पी आर वी वैन अस्पताल पहुची और पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर तीन लोगों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजवाया, थोड़ी देर बाद एक पक्ष के कई लोग अस्पताल पहुँचे और दूसरे पक्ष के इलाजरत घायल पर हमला बोल दिया यह देख प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अखिलेश अपने अन्य चिकित्सा कर्मियों के साथ बचाने पहुँचे हमलावरों ने डॉक्टर को भी घायल कर दिया, स्थिति गम्भीर देख एक कर्मी ने अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और बाकी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया हंगामे के बाद ओ पी डी सेवा काफी देर के लिये बाधित हो गयी पुनः अनुरोध एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का अश्वसन मिलने के बाद अस्पताल में इलाज शुरू हुआ, थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने मौके पर पहुँच कर हमलावरों द्वारा फाडे गये रजिस्टर एवं चिकित्साधिकारी से घटना का बिबरण सी सी टी वी फुटेज लिया तथा कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाया, प्रथम पक्ष राजेश पुत्र कन्हैया तथा कन्हैया पुत्र बचाउ तथा दूसरे पक्ष के कृष्णवती पत्नी उमा विकास पुत्र बृजमोहन, सुनीता देवी पत्नी बृजमोहन आकाश पुत्र बृजमोहन घायल हो गये, अस्पताल में हमला राजेश के ऊपर बृजमोहन के पक्ष के लोगों ने किया था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा मारकुंडी घाटी के झरने में पिकनिक का मातम, पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत सत्येंद्र राय की बड़ी सफलता चोरी हुये बोलेरो को 36 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App