सोनभद्र

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना ओबरा में नव निर्मित मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्क भवन का किया गया लोकार्पण

ओबरा/सोनभद्र (राकेश अग्रहरि/नीरज) उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण तथा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना ओबरा परिसर में नव निर्मित मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्क भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण उपरांत अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं साइबर अपराध के पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति केन्द्र महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, उनके अधिकारों, विभिन्न शासकीय योजनाओं तथा महिला हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जागरूक करने एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बनेगा। वहीं साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों का तत्काल पंजीकरण, उचित मार्गदर्शन तथा समयबद्ध सहायता प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी अथवा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा आपातकालीन एवं हेल्पलाइन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा “वन महोत्सव-2026” वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत थाना ओबरा परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय, प्रभारी निरीक्षक थाना ओबरा सदानन्द राय,क्रेशर ऑनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सिंह,सचिव अभिषेक सिंह,व्यापार मंडल संरक्षक आलोक भाटिया,नगर पंचायत अध्यक्ष चाँदनी, एड एस के चौबे,एड संजय द्विवेदी,नंदलाल पांडेय,उमेश पटेल,शिवनाथ जायसवाल,लवकुश अग्रहरि, अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
छूट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार घायल झपकी आने से स्कार्पियो 30 फीट गहरी खाई में गिरी दो लोग बाल बाल बचे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना ओबरा में नव निर्मित मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्... बोधि पथ कार्यशाला विद्यार्थियों को नशामुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डेय का सम्मान व विदाई समारोह बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को पूण्य प्रसून ने किया गिरफ्तार जिलाधिकारी ने किया मलिन बस्ती का निरीक्षण, बताया उच्च न्यायालय का निर्देश कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का मना पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पंचमुखी महादेव मंदिर में रुद्राभि... विद्यालय की छत पर गिरा महुआ का विशालकाय पेड़ टला बड़ा हादसा ओबर विधानसभा व जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Download App