सोनभद्र

खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डेय का सम्मान व विदाई समारोह

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी ब्लाक के ब्लाक संसाधन केंद्र पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय के सम्मान और विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उनके पीईएस वर्ग में वरिष्ठ प्रवक्ता, सुल्तानपुर के पद पर पदोन्नति के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

इस समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक इंद्र कांत त्रिपाठी ने की। इस दौरान महिला शिक्षकों को बुके देकर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात, सभी शिक्षक संघ के अध्यक्षों द्वारा राकेश कुमार पाण्डेय का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। उन्हें मोमेंटो, अंग वस्त्र और अन्य स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिक्षकों और कर्मचारियों ने अधिकारी के प्रशासनिक नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने निपुण भारत मिशन और कायाकल्प अभियान जैसे कार्यों में उनके योगदान को याद किया और उनके साथ बिताए गए समय के संस्मरण साझा किए।

अपने संबोधन में, खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय ने सभी शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक संघ पदाधिकारियों और शिक्षकों का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी को मार्गदर्शन और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मोहम्मद आरिफ, चंद्रजीत सिंह, रणजीत कुमार, अफजल अहमद, रविंद्र नारायण पाण्डेय, संदीप सिंह, श्याम ममता, अनुजा सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App