सोनभद्र

विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में सोमवार को परिषदीय विद्यालयों की विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्षों और सचिवों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 125 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए।

प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस उन्मुखीकरण कार्यशाला में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्षों और प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन कायाकल्प, शारदा कार्यक्रम, स्कूल विकास योजना और वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना था। SMC सदस्यों को उनके कर्तव्यों, अधिकारों और विद्यालय के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला में विद्यालय की विकास योजनाएं तैयार करने और कंपोजिट ग्रांट जैसी सरकारी धनराशि के पारदर्शी उपयोग पर दिशा-निर्देश दिए गए। मध्याह्न भोजन, शुद्ध पेयजल, शौचालय और स्कूल यूनिफॉर्म की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष चर्चा हुई। बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और नियमित अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) आयोजित करने पर जोर दिया गया। समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों (CWSN) के नामांकन और उनकी सुविधाओं की देखरेख पर भी बल दिया गया।

प्रशिक्षक लालमनि ने विद्यालय के विकास और सभी बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में SMC की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक विद्यालय में 16 सदस्यीय विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा विद्यालय की विकास योजना बनाई जाती है, जिसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है ताकि उन्हें योजना की पूरी जानकारी मिल सके।

ट्रेनर सूर्य प्रकाश, बाल किशुन और सत्य प्रकाश ने विद्यालय के उचित रखरखाव के संबंध में सलाह दी। उन्होंने SMC सदस्यों को विद्यालय विकास की योजनाएं बनाकर छात्र हित में कार्य करने और विभाग द्वारा दी जाने वाली धनराशि का समय पर सदुपयोग करने की भी सलाह दी।

इस प्रशिक्षण में एसएमसी अध्यक्ष राजाराम, रूबी देवी, नूर मोहम्मद के साथ-साथ अध्यापक ममता, अनुजा सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, मसूद अहमद, राजेश सिंह, सुमीत सिंह, कृष्ण कान्त सिंह, अनिल कुमार, अनुपम, राकेश यादव सहित सभी विद्यालयों के सचिव और अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App