सोनभद्र

म्योरपुर में युवा मोर्चा की अहम बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के कस्बा स्थित विधानसभा दुद्धी अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा की आवश्यक कार्यशाला/बैठक सोमवार को ग्राम पंचायत भवन परिसर में संपन्न हुई। संगठन के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में जिले एवं मंडलों के पदाधिकारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष–महामंत्री सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बंसल ने एस आई आर (संगठनात्मक निर्देश एवं जिम्मेदारियों) के विषय में विस्तार से जानकारी दी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने

का आह्वान किया।कार्यशाला का संचालन आशीष उर्फ बिट्टू अग्रहरी, जिला मंत्री ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव, कार्यसमिति सदस्य गुलशन पटेल एवं राधेश्याम खरवार मौजूद रहे।बैठक में विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री भी शामिल हुए, जिनमें दुद्धी मंडल से अजय चंद्रवंशी, आयुष केशरी, रितेश मौर्य, प्रवीण जायसवाल तथा शक्तिनगर मंडल से पंकज गुर्जर, रवि चंद्रवंशी, धीरज गुर्जर, तुषार पटेल, अनुराग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App