सोनभद्र

संचालक ने तोडा ताला और अधिकारियों की जांच मे मिला ओके

सील अस्पताल जाच मे स्वास्थ्य महकमा की लापरवाही

फल फूल रहे अस्पताल माफिया

बभनी/सोनभद्र(अजीत पांडेय)

थाना क्षेत्र के बभनी मोड़ पर स्थिति नीरज होम्योहाल पर बड़े पैमाने पर एलोपैथ की दवा बिक्री के ग्रामीणों के शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग के सह नोडल अधिकारी गुरु प्रसाद ने नीरज होम्योहाल को सील कर दिया था।जिसे सोमवार को होम्योपैथिक विभाग के अधिकारियों ने चालू करा दिया।जानकारी के अनुसार बभनी मोड़ स्थित नीरज होम्योहाल में बड़े पैमाने पर एलोपैथ से इलाज की शिकायत हुई थी जिस पर स्वास्थ्य विभाग के सह नोडल गुरु प्रसाद ने सील कर दिया था।सील होने के चार दिन बाद ही अवैध हॉस्पिटल संचालक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किए गए सील को तोड़ दिया और पुनः हॉस्पिटल चालू कर दिया ग्रामीणों के विरोध और समाचार पत्रों में खबर प्रकाशन के बाद रविवार को पुनः बंद कर दिया गया।सोमवार को होम्योपैथिक के सीएमओ सुर्यप्रकाश त्रिपाठी जब जाच करने पहुचे तो अस्पताल सील मिला। विभाग के दो तरफा जबाब और कार्यवाही ने विभाग की कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। एक तरफ सीएमओ की टीम ने अस्पताल को सील किया और दुसरी तरफ रविवार को अस्पताल खुला रहा। सोमवार की जाच मे पुन खुल गया।दो विभागों की कारगुजारी सामने आ रही है।श्री त्रिपाठी ने बताया कि यहा कोई नर्सिंग होम नही है यह थोक विक्रेता है। फुटकर दवा नही बेच सकते। हालाकि ना ही किसी मरीज का उपचार कर सकते है। अगर किसी की दवा और उपचार की शिकायत मिलता है तो कार्यवाही किया जाएगा।

दो दिन पहले नीरज होम्योहॉल की टूटी थी सील

बभनी।ग्रामीणों की माने तो दो दिन पूर्व ही अस्पताल पर लगी सील को अवैद्य संचालक ने तोड़ दिया था।जिसका जी पी एस फोटो वीडियो ग्रामीणों ने बनाया था बावजूद इसके होम्योपैथिक विभाग के जिला चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने आन कैमरा हास्यास्पद बयान देकर चौका दिया उन्होंने कहा कि मेरे सामने सील तोड़ी गई है अस्पताल में कुछ भी एलोपैथ की दवा नहीं मिली है।दो विभागो की जाच मे ग्रामीणों के सामने भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी। स्वास्थ्य विभाग मे ताला बन्द और खोलने को लेकर कितना बडा खेल चल रहा है यह यहा के लोगों ने देखा।कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर यहा तक कहा कि इस खेल मे बडे पैमाने पर लेन देन हुआ। विभाग के मुकदमा और महिला के बच्चेदानी निकलने का मामला ठण्डे बस्ते मे दिखाई पडता मिला।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Download App