सोनभद्र

कक्षा एक से लेकर आठ तक 14 जनवरी तक बंद रहेगा प्राइवेट विद्यालय-बीएसए

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जिले में पड़ रही ठंड के मद्देनजर प्राइवेट विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर आठ तक छुट्टी को लेकर संशय खत्म हो गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में दिए गए अवकाश सर्व मान्य होगा।

अवकाश तालिका के अलावा कोई अलग आदेश जारी नहीं होगा। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी के आदेश में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2026 तक है। जिसे सभी प्राइवेट विद्यालयों को भी मानना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान अगर कोई विद्यालय आदेश की अवहेलना करते पाया गया तो उस विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार कारवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App