सोनभद्र

राजेश जी चौबे ने चोरी से 30.00 घन मीटर गिट्टी का परिवहन करने वाले ट्रक चालक को किया गिरफ्तार

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) राजेश जी चौबे ने चोरी से 30.00 घन मीटर गिट्टी का परिवहन करने वाले ट्रक चालक को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पिपरी क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस एवं खनन टीम द्वारा पिपरी मेन गेट के सामने चेकिंग के दौरान एक अदद ट्रक नं0-UP 64 BT 6540 मय 30.00 घन मीटर गिट्टी लदा हुआ व ट्रक चालक राम किशुन गौड़ पुत्र राम सुन्दर गौड़ निवासी गुरमुरा हाथीनाला को चोरी से उप खनिज का परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना पिपरी पर मुकदमा अपराध संख्या -158/2025 धारा-303(2), 317(2), BNS व 3/5 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 4/21 खान खनिज अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कारवाई किया जा रहा है।

वांछित अभियुक्त का नाम पता
1.ट्रक वाहन सं0-UP 64 BT 6540 का स्वामी नाम पता अज्ञात,
2.स्टोन क्रेशर संचालक मे0 केशवा इण्टरप्राईजेज, बारी डाला, सोनभद्र, प्रो0 श्री प्रकाश गिरी पुत्र केशव गिरी, निवासी सेक्टर-8, गायत्री नगर कालोनी ओबरा

बरामदगी करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी सोनभद्र ।
2.खान निरीक्षक श्री मनोज कुमार जनपद सोनभद्र ।
3.उ0नि0 राजेश जी चौबे चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र ।
4.का0 सुनील कुमार चौकी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र ।
5.का0 आशीष कुमार चौकी रेनुकूट थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App