सोनभद्र

पिता के हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

भूत लगाने और ताना देने के आरोप में की पिता की हत्या
म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
स्थानीय थाना के ग्राम पंचायत खैराही मे ग़ुरुवार की शाम भूत प्रेत लगाने को लेकर पिता के हत्या के आरोपी 28 वर्षीय राम जतन गोंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कमल नयन दुबे ने बताया कि आरोपी से मेरे व मेरे पिता के बीच भूत प्रेत की बात को लेकर विवाद हो गया था मेरी पत्नी को बच्चे नही हो रहे थे, जिसको लेकर मैं काफी परेशान था और उसी बात को लेकर मेरे पिता मुझे बार-बार ताना देते रहते थे, उन्होने मेरी पत्नी के ऊपर भूत-प्रेत करा दिया है जिससे मेरी पत्नि को लड़का नही पैदा हो रहा है इसी को लेकर हम लोगो में विवाद हुआ करता था इससे पूर्व में भी मेरे पिता ने मेरी पत्नी को मारकर हाथ तोड़ दिये थे। कल फिर से मेरे पिता व मुझसे भूत प्रेत की बात को लेकर विवाद हुआ तब मैं गुस्से में आकर पास में रखी लकड़ी का कुन्दा उठाकर अपने पिता के सिर पर मार दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी और लकड़ी का कुन्दा घर के पास झाड़ी में फेंककर जंगल की तरफ भाग गया था।65 वर्षीय पिता राजमन हमेशा ताना देते थे । अभियुक्त की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का कुन्दा बरामद किया गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
डीएवी रिहन्द में हेड बॉय, हेड गर्ल का हुआ चुनाव, शिवम तिवारी बने हेड बॉय और दुर्गा गुप्ता बनी हेड गर... सोनभद्र में सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल व एमआरआई मशीन की मांग तेज कचनरवा प्रधान पति समेत 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से काली मंदिर का होगा सुंदरीकरण नपं अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में फरार 2 अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित अनियंत्रित ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे गिरने से चालक की मौत दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला समेत चार घायल टहलने निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में रेफर 🦟 बरसात में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ग्रामीणों ने की मच्छर रोधी दवा के छिड़काव की मांग अतिरिक्त ड्यूटी के भुगतान और सुरक्षा की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
Download App