सोनभद्र

मृत मिला जंगली सुअर,पोस्टमार्टम के बाद दफनाया वन विभाग की टीम ने

बीजपुर(रामजियावन गुप्तार) जंगल से भटक कर एक जंगली मादा सुकर जरहा वन रेंज अंतर्गत सिरसोती एम जी आर रेलवे लाइन के समीप अधौरा की तरफ आ गया इसी दौरान एम जी आर मालगाड़ी के धक्के से उसकी मौत हो गई। लोगो ने सूचना जरहा वन विभाग के कर्मियो को दी। सूचना पर पहुंचे जरहा वन विभाग के दरोगा लवलेश सिंह कर्मियो के साथ मौके पर पहुंच सूकर के शव को कब्जे में लेकर सिरसोती नर्सरी पर ले आए। तत्पश्चात अपने उचाधिकारियों सहित पशु विभाग को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे म्योरपुर पशु चिकित्सक ऋषि भास्कर एम बी ओ ने बताया की सूकर का पीएम कर शव वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा की मौत कैसे हुई है प्रथम दृष्टिया दुघर्टना से मौत होना प्रतीत हो रहा है इस संदर्भ में जरहा रेंजर रमेश कुमार मौर्य ने बताया की एम जी आर के पास ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार की रात एक मादा सूकर की मौत हो गई थी शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर शव को दफन करा दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App