सोनभद्र

दिवंगत अधिवक्ता परिजन को दुद्धी बार ने श्रद्धांजलि अर्पित कर किया आर्थिक मदद

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) अधिवक्ता के असामयिक निधन से शोकाकुल अधिवक्ताओं ने शनिवार को दुद्धी बार सभागार में अध्यक्ष प्रेमचंद यादव की अध्यक्षता में बुलाई गई। शोक सभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दिया गया। शोक सभा मे दिवंगत अधिवक्ता के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया ।

दिवंगत अधिवक्ता जमुना प्रसाद कनौजिया दुद्धी बार में अधिवक्ता के रूप में योगदान दिया था और लगातार वकालत करते रहे। शोक सभा का संचालन कर रहे दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव व सचिव अशोक कुमार ने अधिवक्ता कल्याण निधि से राहत देने की घोषणा की । शोक सभा में सिविल बार व दुद्धी बार के सैकड़ों अधिवक्ता गण शामिल हुए। इस शोक सभा के आयोजन में जितेंद्र श्रीवास्तव, नंदलाल अग्रहरि, अशोक कुमार, सत्यनारायण यादव, रमेश कुशवाहा, रामपाल जौहरी, राजेन्द्र प्रसाद, कैलाश गुप्त, अरुणोदय जौहरी, कुलभूषण पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। दुद्धी बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव द्वारा अधिवक्ता कल्याण निधि से 60 हजार रुपये मृतक अधिवक्ता के परिजनों को सौंपा गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App