सोनभद्र

जीनियस पब्लिक स्कूल में बारहवीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

बीजपुर(सोनभद्र) बख्रिहवा स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल में बुधवार को कक्षा 12 के छात्र /छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम
इस दौरान कक्षा 11 के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। विदाई समारोह में सीनियर छात्र छात्राओं ने जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों के साथ अपने अपने अनुभवों को साझा किया।वहीं जूनियर छात्रों ने भी अपने सीनियर छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी।विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान कर उनकी सफलता की कामना की।

प्रधानाचार्य रमेश चंद विश्वकर्मा ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा से सम्बंधित दिशा निर्देश दिए तथा उन्होंने कहा कि मन लगाकर अध्ययन करें,बिना किसी तनाव के निर्भीक होकर परीक्षा में जाएं और मेहनत व लगन से पढ़ाई करें निश्चित ही सफलता आपके कदमो में होगी।इस अवसर पर कुछ बच्चों ने विदाई गीत गाकर माहौल को गमगीन कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुरेश जायसवाल, शिक्षक हीरालाल,गोपाल प्रसाद,बलवंत सिंह शिक्षिकाएं सरिता जायसवाल, आकांक्षा जायसवाल,प्रिया विश्वकर्मा, राधा प्रजापति,अंशिका दुबे,दिव्या द्विवेदी
व बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App