सोनभद्र

बल्कर – पीकअप में टक्कर एक की मौत पांच घायल नधिरा – बीजपुर बाईपास मार्ग पर सब स्टेशन के पास हुई घटना

बभनी(सोनभद्र)बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा बीजपुर बाईपास मार्ग पर बिजली सब स्टेशन के पास रविवार की देर रात बल्कर और पीकअप में साइड से टक्कर हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।सभी घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात बीजपुर से म्योरपुर की तरफ जा रही 22 चक्का बल्कर तथा म्योरपुर से बीजपुर की तरफ आरही पीकअप से नधिरा बिजली सब स्टेशन के पास साइड से टक्कर हो गयी टक्कर इतना तेज था कि पीक अप पर सवार रामबाबू 25 पुत्र कृष्णा निवासी राजमिलान टोला मैनहवां थाना बीजपुर की मौत हो गई। वहीं पांच लोग अंजनी कुमार पुत्र राम प्रताप, श्याम लाल पुत्र शंखलाल, अमरधारी पुत्र करीमन, रामरतन पुत्र बाबूराम तथा बबलू पुत्र राम लल्लू निवासी राजमिलान थाना बीजपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भिजवा दिया। दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवा कर थाने ले गए। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि बिजली सब स्टेशन के पास बल्कर और पीकअप में टक्कर हुआ है जिसमें एक युवक की मौत हो गई है पांच लोग घायल हैं सभी घायलों को सीएचसी म्योरपुर भिजवा गया है आगे कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App