सोनभद्र

180 मरीज का नेत्र प्रशिक्षण, 63 मरीज का मोतियाबिंद आपरेशन हेतु चित्रकूट ले गई टीम

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडीह के पंचायत भवन पर आज गायत्री परिवार के नेतृत्व में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट सतना के सौजन्य से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत भवन पर सुबह से ही इलाके के सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण अपना नेत्र का परीक्षण करने के लिए एकत्रित थे, डॉक्टरों की टीम पंचायत भवन पर पहुंच कर लोगों का क्रमबद्ध तरीके से नेत्र का परीक्षण किया। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नेत्र का परीक्षण चलता रहा इस दौरान डीपीसी हेमराज यादव, डॉक्टर संतोष कुमार यादव, दीपु, ऑफिशल दयाराम सिंह मौजूद थे टीम ने बताया कि आज ओपीडी में 180 लोगों की आंखों का जांच किया गया जिसमें 65 मरीजों को फ्री में चश्मा का वितरण किया गया, तथा 60 लोगों को नेत्र से संबंधित दवा का वितरण किया गया व 63 लोगों को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन करने के लिए टीम चित्रकूट अपने साथ ले गई। इस दौरान गायत्री परिवार के परिजन हुलास राम यादव, रामदास कुशवाह, प्रेमचंद कुशवाहा, ओम प्रकाश यादव,किंशु सिंह, उज्जवल केशरी, अनुराग,विद्यावती,सविता कुमारी सहित कई लोग ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों का नेत्र परीक्षण करने में सहयोग कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App