सोनभद्र

पोल से टकराए बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

छत्तीसगढ़ बुआ को पहुंचा वापस लौट रहा था युवक
म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव के समीप पोल से टकरा कर घायल हुए युवक को परिजनों ने रात्रि में सी एच सी में दाखिल कराया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, रास्ते में युवक की मौत हो गई।नवाटोला निवासी युवक राजेश कुमार छत्तीसगढ़ के बलरामपुर अपनी बुआ को पहुंचा कर सोमवार शाम घर वापस लौट रहा था,जब वह नवाटोला देवरी के बीच पहुंचा तो बाइक किसी अचानक आए जानवर को बचाने में पोल से टकरा गई जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया,ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित किया,मौके पर पहुंचे पिता राम प्रकाश पुत्र रघुवर ने घायल राजेश कुमार 23 वर्ष को रात्रि में सी एच सी में दाखिल कराया जहां से उसे लोढ़ी ले जाया जा रहा था,रास्ते में मौत हो गई,मौत की सूचना पिता ने म्योरपुर थाने को दी,चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने शव को सील कर पंचनामा भर अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी भेज दिया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App