सोनभद्र

बृजेश सिंह और स्वाट,एसओजी टीम ने 23 लाख के सैकड़ो फोन को बरामद कर उनके स्वामी को सौपा

बृजेश सिंह और स्वाट,एसओजी टीम ने 23 लाख के सैकड़ो फोन को बरामद कर उनके स्वामी को सौपा। नव वर्ष के अवसर जनपदवासियों को भदोही पुलिस की तरफ से बड़ा तोहफा। विभिन्न कम्पनियों के कुल 125 गिरे खोये मल्टीमीडिया मोबाइल सेट बरामद।बरामद मोबाइलो की कीमत 23 लाख। भदोही पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन द्वारा बरामदशुदा मोबाइलों को उनके स्वामियों को किया गया वितरित अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे भदोही पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए किया हृदय से धन्यवाद। पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में पूर्व में दिनांक 29.08.2023 को 101 मल्टीमीडिया मोबाइल।अनुमानित कीमत 17 लाख रुपए, दिनांक 31.12.2023 को 152 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल सेट कीमती
करीब 25 लाख रुपए, दिनांक 26.04.2024 को 101 मल्टीमीडिया मोबाइल अनुमानित कीमत 18 लाख रुपए
व दिनांक-06.09.2024 को 121 मल्टीमीडिया मोबाइल अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये व आज दिनांक 31.12.2024 को 125 मल्टीमीडिया मोबाइल अनुमानित कीमत 23 लाख रुपये सहित कुल 600 मल्टीमीडिया मोबाईल फोन कीमती करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपये बरामद कर उनके स्वामियों को किया गया है। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त खोये गिरे मोबाइलों से
सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए एसओजी,स्वाट,सर्विलांस की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के कुल 125 मल्टीमीडिया मोबाइल कीमती लगभग 23 लाख रूपये बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक भदोही व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस।लाईन, ज्ञानपुर सभागार कक्ष में बरामदशुदा मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आवेदकों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक भदोही व स्वाट,सर्विलांस टीम को
धन्यवाद प्रकट करते हुए भूरि भूरि प्रशंसा किया गया है।
बरामद करने वाली टीम
निरी0 बृजेश सिंह, हे0का0 अजय यादव, हे0का0 हरिकेश यादव, हे0का0 बृजेश सुर्यवंशी, हे0का0 धीरेन्द्र श्रीवास्तव,
का0 हिमांशु सिंह, का0 गोपाल खरवार, का0 नीरज यादव, का0 प्रवेश कुमार, का0 सेराफुल, का0 अहम सिंह, का प्रिन्स
भार्गव व का0 प्रत्युश पाठक स्वाट,सर्विलांस टीम जनपद भदोही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App