सोनभद्र

शक्तिनगर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी के विरुद्ध कुर्की के आदेश के अनुपालन मे 84 बीएनएसएस का कारवाई किया गया

शक्तिनगर/सोनभद्र शक्तिनगर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी के विरुद्ध कुर्की के आदेश के अनुपालन मे 84 बीएनएसएस का कारवाई किया गया। शक्तिनगर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 122/2024 धारा 87, 137(2), 64 बीएनएस व धारा 5 (ञ)(2) पाक्सो एक्ट से संबंधित विजय अगरिया पुत्र रामदेव अगरिया निवासी छिपिया इकदरी बभनी के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस का कारवाई किया गया।

विजय अगरिया उपरोक्त निरन्तर फरार चल रहा हैं तथा माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही हो रहा था जिस पर नियमानुसार माननीय न्यायालय पाक्सो कोर्ट सोनभद्र द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की की उद्घोषणा के सम्बन्ध मे अन्तर्गत धारा 84 बीएनएसएस का नोटिस निर्गत किया गया था। आदेश के क्रम में थाना शक्तिनगर एसएचओ कुमुद शेखर सिंह ने विजय अगरिया उपरोक्त के घर पर समक्ष गवाहान कुर्की आदेश की नोटिस चस्पा कर उद्धोषणा करवायी गयी व डूग्डी पिटवाया गया। अभियुक्त के घर एवं आस पास के क्षेत्रों में मुनादी कराया गया कि यदि फरार अभियुक्त माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कारवाई किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App