सोनभद्र

शंकर आत्महत्या मे 2 लोगो के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने मे मुकदमा दर्ज पुलिस जाच मे जुटी

अनपरा/सोनभद्र शंकर आत्महत्या मे 2 लोगो के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने मे मुकदमा दर्ज पुलिस जाच मे जुटी।

अनपरा थाना के झूलनट्राली के पास डेंटिंग वर्क शाप चलाने वाले युवक का शव मिला था। शंकर साहनी पुत्र श्रवण साहनी निवासी झूलनट्राली परासी अनपरा का अपने घर के अंदर पंखे से लटकता हुआ शव मिला था। मृतक के भाई राहुल साहनी ने तहरीर देकर बताया कि उसके छोटे भाई शंकर साहनी पुत्र श्रवण साहनी निवासी झूलनट्राली परासी अनपरा से राजू पुत्र अज्ञात निवासी अनपरा मोड़ परासी, विकास पुत्र अज्ञात निवासी एनसीएल बीना कालोनी द्वारा पैसे की लेनदेन को लेकर शाम 6 बजाकर 30 मिनट पर झूलनट्राली के पास इन दोनो व्यक्तियो ने मेरे भाई को मारा पीटा झगड़ा होने के बाद मेरा भाई शंकर के जरिये फोन पर झगड़े के बारे मे बताया और कहा की और अधिक पैसे देने के बारे मे बार बार दबाव बना प्रताड़ित कर रहे है मैने उसे समझाया कि जाओ सो जाओ। घरवालो ने उसे खाना दिया जिसे लेकर वह कमरे मे जाकर अन्दर से बंद कर लिया। सुबह 9 बजे तक नही उठा तो मेरा भाई विष्णु और परिवार के अन्य सदस्य दरवाजा खटखटाये। दरवाजा अन्दर से बंद था जिसे तोड़कर अंदर गये तो देखा कि शंकर छत के पंखे से कपड़े के सहारे गले मे फंदा लगाकर लटका था। राहुल साहनी ने बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लिया। अनपरा पुलिस ने आईपीसी की धारा 108 मे मुकदमा दर्ज कर जाच मे जुट गयी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App