सोनभद्र

दुद्धी के 58 प्रधान और 218 स्कूल के अध्यापकों ने लिया प्लास्टिक मुक्त पंचायत बनाने का प्रण

दुद्धी। स्थानीय बीआरसी परिसर स्थित वृहस्पतिवार को आयोजित संगोष्ठी विकास खण्ड को प्लास्टिक मुक्त बनाए जाने पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम निखिल यादव ने प्लास्टिक मुक्त करने हेतु प्रधानों व अध्यापकों से हर घर एक बोरी रखने की अपील किया।

खण्ड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया ने सभी प्रधान और अध्यापकों का आह्वान किया कि अपने विकास खण्ड को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाना है। जिसके लिए सभी ग्राम प्रधान अपने घर पंचायत भवन एवं ग्राम स्तरीय सभी कर्मचारियों के घर तथा स्कूलों एवं आंगनवाड़ी पर बोरी टांग कर इस अभियान की शुरुआत करें। सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव ने सभी प्रधान को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधान अगर चाह ले तो प्रकृति रूप से सुन्दर विकास खण्ड को प्लास्टिक मुक्त कर सकते हैं। इस अभियान में हमारे स्कूलों की भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी अध्यापकों से यह अपील किया गया कि आपने आने वाले पीढ़ियों को हम प्लास्टिक की समस्या को बताया सुबह प्रार्थना के समय सभी बच्चों को बताया जाए और अपने स्कूल पर एक बोरी जरूर टांगे और स्कूल में प्रयोग होने वाला प्लास्टिक उसी बोरी में रखे। कार्यक्रम के समापन बीईओ महेंद्र मौर्य ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रजखड़ बृजेश कुशवाहा, ग्राम प्रधान दिनेश यादव, बुन्देल चौबे, निरंजन जायसवाल, त्रिभुवन यादव सहित सभी से आह्वान किया।।कार्यक्रम में सभी ग्राम प्रधान व अध्यापक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App