सोनभद्र

ऊर्जान्चल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की नाराजगी के बाद 7 वर्ष पुराने गाड़ी परिचालन पे रोक सम्बन्धी पाबंदी हटा

सोनभद्र उर्जान्चल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की नाराजगी के बाद हटाई गई पाबंदी। राखड़ के ओवरलोड परिवहन और अनपरा रेणुकूट के बीच खराब होकर वाहनों के चलते बनती भीषण जाम की स्थिति को देखते हुए, जिला प्रशासन की तरफ से 7 वर्ष पुराने भारी वाहनों के परिचालन पर लिए गए पाबंदी वापस हुआ। कोयला परिवहन से जुड़े उर्जान्चल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की नाराजगी के बाद हटाई गई पाबंदी दिए गए तर्कों के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। पाबंदी हटाने के साथ ही कहा गया है कि ओवरलोेडिंग जाम के मसले पर जल्द ही बैठक होगा जिसमे ट्रांसपोर्टरों को भी राख एवं कोयले के परिवहन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

शक्तिनगर एनटीपीसी के विभिन्न पावर ऊर्जा संयंत्रो एनसीएल की चार खदानों से राखड़ एवं कोयले की ढुलान के संबंध में सामान्य जन को होने वाली कठिनाइयों के दृष्टिगत विगत दिवस सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि उक्त कार्य हेतु ट्रांसपोर्टर 7 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों का प्रयोग नहीं करेंगे। 18 नवंबर 2024 को ट्रांसपोर्टरगण द्वारा जिलाधिकारी, महोदय को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि उक्त के परिपेक्ष में उन्हें आर्थिक कठिनाई हो रही है, तथा परिवहन भी प्रभावित हो रहा है, इस संबंध में एआरटीओ प्रवर्तन से आख्या प्राप्त की गई, आख्या प्राप्त होने के पश्चात सम्यक विचारोपरांत 7 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों से राखड़ एवं कोयले की ढुलाई के संबंध में शिथिलता प्रदान करते हुए ट्रांसपोर्टरगण से अपेक्षा की गई कि वह अपने वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से वाहन के साथ रखेंगे तथा ओवरलोडिंग नहीं करेंगे, ओवरलोडिंग की स्थिति पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी, जिससे दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और आमजन को कोयले की राख से होने वाली कठिनाई से राहत प्रदान की जा सके, आगामी बैठक में ट्रांसपोर्टर गण को भी राख एवं कोयले के परिवहन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे
Download App