सोनभद्र

पानी भरते समय कुएं में गिरी अधेड़ महिला की मौत

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना के ग्राम पंचायत बलियरी में शनिवार की दोपहर कुएं पर पानी भरने गई महिला का पैर फिसले से कुएं में गिर कर मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर में कच्चे कुएं में पानी भरते समय कुएं के जगत किनारे रखा बल्ली टूट गया जिससे 50 वर्षीया कन्यावती पत्नी स्वर्गीय राम करण पनिका पानी में गिर गई।घर वालो ने ग्रामीणों की मदद से अधेड़ महिला को बाहर निकाला ।लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।मृतिका के पुत्र मनोज के तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। म्योरपुर क्षेत्र में एक ही दिन दो लोगों की कुएं में गिर कर मौत होने से परिजन और गांव वाले दुःखी है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार