सोनभद्र

15 हजार के इनामिया फरार चल रहे गैंग के सदस्य को राजेश सिंह ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र 15 हजार के इनामिया फरार चल रहे गैंग के सदस्य को राजेश सिंह ने किया गिरफ्तार। पुरस्कार घोषित व गैंग के सक्रिय सदस्य कुन्नूलाल अगरिया गिरफ्तार।।थाना ओबरा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 65/2024 धारा-3(1) गैंगेस्टर एक्ट मे फरार आरोपी कून्नूलाल अगरिया पुत्र जवाहर अगरिया निवासी झरकटिया चितरंगी, सिंगरौली 8 माह से फरार चल रहा था। जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा द्वारा 15 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष निर्देश दिया गया था। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा ने नेतृत्व मे ओबरा एसएचओ राजेश सिंह ने गैंग के सक्रिय सदस्य फरार पुरस्कार घोषित आरोपी कुन्नूलाल अगरिया को मुखबिर की सूचना पर पटला टोला कनहरा मोड़ से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्र0नि0 श्री राजेश कुमार सिंह, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 सतीश कुमार सिंह, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 अवधेश कुमार सिंह, का0 रोहित कुमार सरोज, का0 सत्येन्द्र कुमार, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App