सोनभद्र

सदानन्द राय ने गरीब बच्चों में जाकर मिठाइयां बाट मनाई दीपावली

सोनभद्र खाकी ने गरीब बच्चों में जाकर मिठाइयां बाट मनाई दीपावली। अक्सर हमारे दिलो दिमाग में खाकी का कुछ गलत ही चित्रण होता है। किसी के घर पुलिस पहुंच जाये तो घरवाले ही नहीं पूरा मुहल्ला सहम जाता है। और कहते हैं के “का हो गइल भइया के पुलिस आ गइल बा”। रूह काप उठती है लोगो की खाकी के नाम से। कही ये वर्दीधारी गरीबो के दरवाजे पहुंच जायें तो वो थर थर कांपने लगते हैं। सांस अंटक जाती है। मगर इससे इतर खाकी का एक अलहदा तस्वीर सामने आया है। जी हाँ सोनभद्र में खाकी का एक अलग ही रूप सामने आया है। गरीब बच्चो का मन भी दीवाली में पटाखे जलाकर मिठाई खाने का होता है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण ऐसे घरों के बच्चे अपना मन मार कर रह जाते है।

अब से पहले आसमान में छूटने वाले पटाखो को देखकर ही गरीब बच्चे खुश हो जाते थे। बभनी एसएचओ सदानन्द राय ने सराहनीय पहल की है और उन्होंने प्रकाश पर्व दीपावली को अलग अंदाज में मनाई। उन्होंने मलीन बस्ती में जाकर आस पास के गरीब बच्चों को खिलौने, पटाखे, मिठाई व मोमबत्ती आदि वितरित किया। इस अवसर पर उनके साथ एसआई शशिकांत सिंह,हेड कांस्टेबल अक्षय यादव,कांस्टेबल अजय कुमार,कांस्टेबल शिवम सिंह,महिला कांस्टेबल आकृति मिश्रा,महिला कांस्टेबल मिथिलेश यादव मौजूद रहे। खाकी को अपने बीच पाकर गरीबों व अनाथों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस सराहनीय कार्य से खाकी पहली बार बड़ी परंपरा की नींव डालती नजर आई। आवश्यकता है तो इस कड़ी को बरकरार रखने की।

इस दौरान सदानन्द राय ने बताया कि लोगों में खाकी वर्दी के वहम को मिटाने का मैंने एक छोटा सा प्रयास किया है। पुलिस और आम जनता के बीच मतभेद नही होना चाहिये। जनता की ही सहायता के लिए पुलिस सजग प्रहरी बनी रहती है। सामंजस्य अगर बना रहे तो आपराधिक घटनाएं नहीं होंगी। बच्चो के खिलखिलाते चेहरे देख उन्होंने देश का भविष्य बताया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर
Download App