सोनभद्र

निर्माणाधीन होम्योपैथ संयुक्त चिकित्सालय बागेसोती के भवन निर्माण में भारी अनियमितता, ग्रामीणों में रोष

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) होम्योपैथ संयुक्त चिकित्सालय बागेसोती विकास खण्ड कोन में भवन निर्माण कार्य में घटिया ईंट का प्रयोग कर कराया जा रहा है । जो कि अति पिछड़ा क्षेत्र व आदिवासी क्षेत्र होने के नाते वर्षों से भवन निर्माण की आस जोह रहे आदिवासियों को छलावा से कम नहीं है जिसे कार्यदायी संस्था या ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है । जिसे लेकर आज सुबह तड़के ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन किया।
जिसके क्रम में समाजसेवी जोखन् प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य करा रहे ग्राम प्रधान के सहयोगियों व् दबंगों द्वारा ग्रामीणों को दी जा रही है सरेयाम धमकी और मनमानी तरीके से कार्य कराया जा रहा है।इसी क्रम में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मानक के विपरीत कार्य कराया जा रहा है बल्कि घटिया ईंट का प्रयोग किया जा रहा । वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों के साथ अभद्रता के साथ साथ धमकी दिया जा रहा है। इस मौके पर ग्रामीण जोखन प्रसाद यादव, गुलाब कुशवाहा, जगरनाथ जा., मंटू शर्मा, आदि लोगों ने संबंधित विभाग व जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल दोषी के खिलाफ कठोर कार्यवाही कराने व मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App