सोनभद्र

अनपरा प्रीमियर लीग दिन रात्रि क्रिकेट में अनपरा लायंस को हरा औड़ी इंडियंस बनी चैंपियन

अनपरा(सोनभद्र)

13 से 20 अक्टूबर अनपरा कालोनी के आपरेटिंग क्लब में आयोजित हुए अनपरा प्रीमियर लीग दिन रात्रि कैनवास चौका क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में औड़ी इंडियंस ने अनपरा लायंस को 41 रनों से हराकर चैंपियन बनी । अनपरा लायंस के कप्तान सोनू पनिका ने टास जीतकर पहले औड़ी इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 90 रन बनाए जिसमें रवि ने 50 रन, कप्तान सम्राट ने 22 रन बनाए, अनपरा लायंस के तरफ से बिजेंद्र 3 विकेट लिए जवाब में अनपरा लायंस 12 ओवर में 7 विकेट पर 49 रन ही बना पाई जिसमें विश्वजीत ने 22 रन बनाए, औड़ी इंडियंस के कप्तान सम्राट ने 3 विकेट लिए मैन आफ द मैच रवि गुप्ता को दिया गया, मैन ऑफ द सीरीज चेयरमैन विश्राम बैसवार, थानाध्यक्ष पंकज पांडेय द्वारा अनपरा लायंस के विश्वजीत सिंह को, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रेहटा वारियर्स के दिलीप सिंह, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज लैंको हेड संतोष दूबे द्वारा काशीमोड़ चैलेंजर्स के जैकेश गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक लायंस के शुभम सुप्रियो, सर्वश्रेष्ठ इमर्जिंग खिलाड़ी रेहटा वारियर्स के आदर्श कुमार को राजेश व जेई मुरारी द्वारा दिया गया, तीसरे स्थान पर रेहटा वारियर्स रही । 8 दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में अनपरा नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले खिलाड़ियों को क्षेत्रों के नाम पर 10 टीमों में 110 खिलाड़ियों को रखा गया जिसमे कुल 50 मैच खेले गए जिसमे सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया । संजय उपाध्याय द्वारा विजेता टीम को 15 हजार नगद धनराशि व ट्राफी दी गयी, उपविजेता टीम को 10 हजार ट्राफी चेयरमैन विश्राम बैसवार, एसएचओ पंकज पांडेय,लैंको हेड संतोष दूबे, हेमंत राज,शंकर दयाल, राकेश यादव द्वारा दिया गया। इस अवसर पर पंकज,अभिषेक, राहुल, आलोक, तपन, एपीएल अध्यक्ष हेमंत उपाध्याय, सचिव आशुतोष राय, आपरेटिंग क्लब के रविकांत, पंकज, जितेंद्र, अम्पायर अमन, ऋषभ, स्कोरर, सत्यम, देवांश, आयुष, विवेक आदि रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव...
Download App