सोनभद्र

हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में बच्चियों को दी गयी महिला शसक्तीकरण की जानकारी

बीजपुर(सोनभद्र) शासन के निर्देश पर सोमवार को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल बीजपुर में महिला शसक्तीकरण फेज 5 के अंर्तगत उपस्थित विद्यालय की महिला टीचरों बच्चियों को विधिवत जानकारी दी गयी। इस दौरान साइबर अपराध हेल्प लाइन नम्बर 1930, 1090, 112, 1098, चाइल्ड लाइन 181,102,108 तथा तीनो नए कानून के सम्बंध में भी जानकारी दी गयी।प्रभारी निरीक्षक श्री मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के साथ अपराध के दौरान दिए गए तत्काल हेल्प लाइन नम्बर पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति सदैव सतर्क है।इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए विशेष टिप्स दिए और भरोसा दिया कि विद्यालयो के आस पास घूमने वाले शोहदों की खैर नही है।प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि शासनादेश के अनुसार मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत यह कार्यक्रम क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में चलता रहेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्या दुर्गावती गुप्ता,शिक्षिका नीलम कुमारी,प्रियंका चौहान और महिला पुलिस मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App