सोनभद्र

खतौनी गड़बड़ी की शिकायत पर कोटा लेखपाल राजकुमार मिश्रा को 3 दिन पहलेकिया गया था निलंबित-विवेक सिंह (एसडीएम ओबरा)

ओबरा/सोनभद्र (नीरज भाटिया) भूमि का स्वरूप बदलवाने को लेकर 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए राजकुमार मिश्रा लेखपाल को तीन दिन पहले निलंबित कर दिया गया था। बावजूद इसके लेखपाल राजकुमार भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर निलंबित होने के बाद भी भूमि नापने और रिश्वत लेने का सिलसिला जारी रखा। लेखपाल राजकुमार मिश्रा को एंटी करप्शन इकाई ने रिश्वत लेते दबोचा उसे 3 दिन पहले निलंबित कर दिया गया था। कोटा ग्राम पंचायत में खातेदारों का खतौनी से नाम गायब करने की शिकायत को लेकर आए दिन किसानों द्वारा ओबरा तहसील के चक्कर लगाना पड़ रहा था। आरोप लगाया गया था कि लेखपाल प्राइवेट व्यक्ति के माध्यम से अंश निर्धारण व खतौनी ठीक करने के नाम पर धनउगाई कर रहा है। जिसको लेकर एसडीएम ओबरा विवेक सिंह ने बताया कि खतौनी गड़बड़ी की शिकायत पर कोटा लेखपाल राजकुमार मिश्र को 3 दिन पहले ही निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के पश्चात गोठानी क्षेत्र के लेखपाल कुलदीप सिंह को कोटा क्षेत्र का चार्ज देने के लिए आदेशित किया गया था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App