सोनभद्र

अविनाश सिंह ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को यातायात नियमों का जानकारी दिया

सोनभद्र अविनाश सिंह ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को यातायात नियमों का जानकारी दिया। शासन के मंशा अनुरुप सड़क सुरक्षा पखवाड़ा दिनांक 02.10. 2024 से 16.10.2024 तक चलाये जा रहे अभियान के मद्देनजर ट्रैफिक इंस्पेक्टर अविनाश सिंह ने धर्मशाला चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर बस, ट्रक, आटो, टैक्सी, ई रिक्शा चालकों व परिचालकों तथा यूनियन के पदाधिकारी को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने व वाहनों को ओवरलोड न चलाने तथा यातायात नियमो का पालन करने हेतु जागरूक किया।

अविनाश सिंह ने यातायात से संबधित नियम बताते हुये कहा के यदि सभी लोग यातायात से सम्बंधित नियमों का पालन करें तो दुर्घटना घटेगी नही। उन्होने जोर दे कहा के यातायात नियमो पालन यातायात के साथ जीवन बचाता है। अनजाने या अतिउत्साह मे इन नियमों का अनदेखा करने से प्रति वर्ष कई लोगों की जान जाती है दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु उपाय, सुझाव बताये एवं यातायात शिक्षा के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया। वाहन चलाते समय मोबाईल से बात नहीं करने, रोंग साईड से वाहन नहीं चलाने, ओवरलोड वाहन नहीं चलाने, यातायात सिग्नल की पूर्ण पालना करने, लेन सिस्टम में चलने, दाहिनीें तरफ से ओवरटेक करने, वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाने एवं किसी प्रकार नशा करके वाहन नहीं चलाने की जानकारी दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App