सोनभद्र

इलेक्ट्रिक शार्ट की जद मे आने से युवक घायल

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) जुगैल थाना क्षेत्र में एक युवक इलेक्ट्रिक शार्ट की जद में आने के बाद गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप की स्थिति बन गई। वही दर्द से छटपटा रहे युवक को प्राथमिक इलाज के लिए चोपन सीएचसी सेंटर लाया गया जहा डाक्टरो की देख रेख में युवक का इलाज़ चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार संतोष पुत्र लालबहादुर निवासी चौरा ने पानी की जरूरत के लिए जैसे ही समर्सिबल चालू करने पहुंचा ही था कि ज़मीन पर गिरे इलेक्ट्रिक तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह से जल गया जिसे आननफानन में परिजनो द्वारा उसे चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया। डाक्टर अभय ने बताया कि इलेक्ट्रिकल बर्न का केस है। युवक के घर पर केवल तार छिला हुआ था जिससे उसको करंट लग गया। फिलहाल युवक की हालत सामान्य है। बर्न विभाग में भर्ती कर युवक का इलाज़ किया जा रहा है और उसके स्वास्थ्य पर पूरी नजर डाक्टरो द्वारा रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App