सोनभद्र

बसकटवा- कुरूहुल सम्पर्क मार्ग पर जगह- जगह गड्डे एंव जल जमाव को लेकर ग्रामीणो ने किया धरना-प्रदर्शन।

गुरमा सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता)चोपन थाना क्षेत्र के बसकटवां- कुरूहुल मार्ग मे गड्ढे हो जाने के बराबर के कारण पिछले दो माह से जल मग्न हो जाने के कारण
दर्जनो गांवो के लोगो के लिए भीषण जन समस्याओ को देखते हुए बार-बार संबधित अधिकारियो को अवगत कराने के बावजूद समस्या का हल नही निकलने से अजीज आकर शनिवार की दोपहर मार्ग पर बैठकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर चोपन पुलिस एंव खंड विकास अधिकारी चोपन ने मौके पर आकर ग्रामीणों से ज्ञापन लिया प्रदर्शन के दौरान सासंद प्रतिनिधी एंव जिला पंचायत सदस्य सुनील

सिंह गोंड़, युवा नेता आशुतोष गुप्ता, भाकपा नेता आर०के०शर्मा, बीजेपी के नेता अमरजीत सिंह, डाला मंडल के कोषाध्यक्ष भाजपा पी०के० विश्वास, संजय तिवारी, संजय सोनी, छोटू प्रजापति, सहित यहां निवास करने वाले सैकड़ो की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया तथा तत्काल जल निकासी की मांग की जिससे आवागमन सूचारु रूप से चल सके ग्रामीणों का कहना था कि अगर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले समय में हम विवश होकर हाईवे पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस