सोनभद्र

रिहंद जलाशय के जल स्तर में वृद्धि से,बच्चे विद्यालय जाने से वंचित

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गड़ीया और टोला तेनहुनिया के बीच नाले में 5 फिट रिहंद जलाशय का पानी भर जाने से परहिया,अगरिया और गोड बस्ती के दर्जनों छात्र छात्राओं का जूनियर और प्राइमरी स्कूल जाना बंद हो गया है।और छात्र शिक्षण कार्य से वंचित हो गए है ,साथ ही गांव के कोटे के राशन दुकान पर जाना भी बंद हो गया है जिससे छात्र छात्राएं पढ़ाई बाधित होने को लेकर चिंतित है।ग्राम प्रधान और प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सुरेंद्र, राम पति ,विजय, नागेंद्र, भगवान सिंह गोंड, राजेंद्र बैगा, रामा,लक्ष्मण,अवधेश आदि ने बताया कि नाले पर

पुलिया बनाने की मांग वर्षो से की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है अब तीन महीने बाद ही पानी कम होगा तो छात्र स्कूल जा सकेंगे।ग्रामीण राशन लाने भी नही जा पाएंगे। जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए उपरोक्त ग्रामीणों ने तात्कालिक व्यवस्था कराने की मांग की है जिससे छात्र स्कूल जा सके।ग्राम प्रधान ने बताया कि जिला प्रशासन लकड़ी की पुलिया या मोटा पाइप नाले पर डाल कर रास्ता बना दे तो भी छात्रों का स्कूल जाना आना हो सकेगा।ग्रामीणों ने कहा है कि छात्रों की पढ़ाई बाधित हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार