सोनभद्र

आपरेशन मुस्कान के तहत पंकज पांडेय ने शक्तिनगर से गायब बच्चे को परिजन को सौपा

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) आपरेशन मुस्कान के तहत पंकज पांडेय ने शक्तिनगर से गायब बच्चे को परिजन को सौपा। आपरेशन मुस्कान के तहत इस समय खाकी लोगों के घर की खुशियां लौटाने के अभियान में लगी है। सबसे दिलचस्प बात यह कि इसमें खाकी को हमेशा सफलता मिल रही है और किसी न किसी मां के आंसू फिर से खुशियों के आंसू में बदल रहे है। डायल 112 पर सूचना मिलेगी एक बच्ची जिसका उम्र 9 वर्ष है वह शक्तिनगर से भूलकर बीजपुर आ गई है अपने परिजनों का नाम स्पष्ट नही बता पा रही है इस बात पर बच्ची को थाने पर लाकर आपरेशन मुस्कान के तहत परिजनों की तलाश शुरू की गई तलाश के दौरान ज्ञात हुआ कि बच्ची ग्राम नेमना के भोला प्रसाद पुत्र शिव प्रसाद की पुत्री है जो अपने बुआ के पास शक्तिनगर रहती है विश्वास हो जाने पर की बच्ची उन्हीं की है आपरेशन मुस्कान के तहत बीजपुर एसएचओ पंकज पांडेय, एसआई अमिताभ, कांस्टेबल आशीष यादव,महिला कांस्टेबल कात्यानी देवी द्वारा तहत परिजनो को बुलवाकर उनके सुपुर्द किया। वही बच्ची पाकर उनके परिजनो के आखो से अश्रु की धारा फुट पड़ी। साथ ही परिजनो ने बीजपुर पुलिस को दुआये देते हुये साधुवाद दिया।

वही पंकज पांडेय ने बातचीत में बताया के आपरेशन मुस्कान के तहत हम लोगो को वैसे तो काफी मशक्कत करनी पड़ रही है लेकिन जब घर परिवार वाले दुआयें देते हैं तो हम पुलिसकर्मियों को अपनी मेहनत का सार्थक परिणाम दिखता है और इस बात का सुकून भी पुलिस की छवि जनता के बीच इसी बहाने कुछ अलग सी बने।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पेट्रोल पंप पर माप तौल को लेकर उठे सवाल बाइक सवार ने पेट्रोल का किया जाच जयशंकर राय का अपराधियो पे चला डंडा पाक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग मे एनसीएल एम्प्लाई पति की हत्या करने वाली कलयुगी पत्नी प्रेमी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार साइबर टीम की तत्परता से युवक को वापस मिले 25 हजार रुपये उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत निगरानी के विरोध में वामदलों का प्रद... सोनभद्र के जनहित मुद्दो को लेकर पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पीटीएम मे विद्यार्थियो की प्रगति पर हुई सार्थक चर्चा प्रेमी के साथ मिलकर पुत्र की हत्या के आरोप से मचा सनसनी शक्तिनगर थाने मे तहरीर दे कारवाई का किया मां... गैंगस्टर एक्ट मे फरार सियाराम चेरो गिरफ्तार रक्षाबंधन पर भी सफाई व्यवस्था बेपटरी, कोन बस स्टैंड पर लगा कूड़े का अंबार
Download App