सोनभद्र

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने झोका ताकत

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने झोका ताकत। लोकसभा चुनाव एवम दुद्धी विधानसभा के उपचुनाव को लेकर जातिगत समीकरण साधने के लिए पूरी ताकत भाजपा लगा दी है। इसी क्रम में दुद्धी विधान सभा क्षेत्र के साहू समाज के करीब 20 हजार से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य सिंगरौली विधायक रामनिवास साहू ने दर्जनों गावो में साहू समाज के लोगो से मुलाकात किया। इस दौरान ग्राम खजूरी,महुली,हरनाकछार विंधमगंज धरतीडोलवा आदि के आलावा शक्तिनगर मंडल में सभाओं के माध्यम से समाज के लोगो को जागरूक करते हुए उन्हें संगठनात्मक तरीके से रहने का मूलमंत्र दिया। विधायक ने कहा कि जिस दिन हम तेल निकालना शुरू किए थे उसी दिन से उजाले आ गए ,दीपक में रौशनी आ गई।हम उस समाज से है जो दूसरों को रौशनी प्रदान करता है। हमारा समाज गतिमान हो रहा है और इसी तरह लोग आगे बढ़ते रहे तो निश्चित रूप से साहू समाज आबादी के हिसाब से गांव गांव में नेतृत्व करेंगे।उन्होंने कहा देश के विकास में संघर्षशील व्यक्ति की जरूरत है जो अठारह _अठारह घंटे कार्य करे और ऐसा व्यक्ति केवल हमारे समाज में ही है इसलिए दुबारा मौका दीजिए ताकि देश दुनिया का सबसे बढ़ा इकोनोमी बन सके। इस दौरान सिंगरौली नगर निगम के अध्यक्ष देवेश मोहन पांडेय ने सरकार के योजनाओं को बताते हुए एनडी ए गंठबंधन का सरकार तय है जनता अब समझ चुकी है।लोकसभा रिंकी कोल व उप विधान सभा दुद्धी श्रवण गौड़ को भारी मातो से जीत हासिल होने जा रहा है।साहू समाज के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण,गुप्ता ने बताया लोकसभा का चुनाव चिन्ह कप पलेट वा दुद्धी उप विधान सभा कमल का फूल है यही चुनाव चिन्ह पर अपना बहुमूल्य ओट डाल कर मोदी जी के हाथो को मजबूत करे।महजूद रहे रामकुमार गुप्ता,विकास स्वदेशी,फूलचंद्र गुप्ता शुशील गुप्ता,राकेश गुप्ता,सूर्यमणि गुप्ता,विवेक कुमार,शशि गुप्ता, प्रवीण गुप्ता,चंद्रिका गुप्ता,हरिहर प्रसाद,शंभू गुप्ता,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा
Download App