सोनभद्र

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में एमबीएम पब्लिक स्कूल का रिजल्ट रहा शतप्रतिशत

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेण्ड्री एजुकेशन द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं बारहवीं का परीक्षा परिणाम आज दिनांक 13 मई को अपरान्ह 12 बजे घोषित हुआ। माँ वैष्णों माडर्न पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज में कक्षा 10 एवं 12 के परीक्षार्थियों
का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ठ रहा जिसमें कक्षा 10 के टापर श्रेणीयों में श्रद्धा चौबे 95%, शाश्वत चौबे 93%, आकाश सिंह 91.8%, अक्षरा सिंह 91.8%, हर्षित त्रिपाठी 91.4%, पृथ्वी 91.2%, आयुष गुप्ता 91: श्रेजल सिंह 90.6%, शुभम मिश्रा 90.4%, आयुषी, हर्ष, निखिल, 90.2% अंक रहा। इसके साथ ही इंटर (कक्षा 12) के प्रमुख टॉपर हिमांशु गिरी 92.6%, अमन पाठक 91%, शशांक त्रिपाठी 90.4% प्रिंस चौरसिया 90%, भार्गवी चौबे 88.4%, अंजली यादव 88.2% व अनस रज़ा 88% प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय को गौरान्वित किया।
विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर ने बच्चों के अत्युत्तम प्रदर्शन पर अभिनंनद व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य कि कामना की, विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन का श्रेय बच्चों के मेहनत व शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं हो पाता। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कृष्णानंद मिश्रा, विशेष कुमार पाठक, अमित त्रिपाठी, अमित पटेल, जय प्रकाश, सोहन पाठक व कृष्णा मिश्रा ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App