सोनभद्र

महुली धरिकार बस्ती में हैण्डपम्प खराब जल संकट से जूझ रही 50 परिवार की आबादी

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) महुली गाँव के धरिकार बस्ती में लगा हैण्डपम्प एक पखवाड़े से खराब है लगभग 50 परिवार की आबादी के लोग बस्ती से आधा किलोमीटर दूर लगे दूसरे जर्जर हैण्डपम्प से ला कर दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। बस्ती के रामसजीवन धरिकार,रामनाथ धरिकार,लालचंद,किस्मतिया सहित अनेक ने कहा कि बस्ती में लगा एक मात्र हैण्डपम्प मरम्मत के अभाव में पखवाड़े भर से खराब पड़ा है।लोगो का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान और सेकेट्री के यहाँ शिकायत दर्ज कराया लेकिन आज तक हैंडपम्प नही बनवाया गया जिसके कारण बस्ती की महिलाएं सहित बच्चों ने रविवार को बर्तन डेकची घड़ा लेकर हंगामा किया और तत्काल हैण्डपम्प बनवाने की गुहार लगाई।इधर बात करने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम बाबू यादव ने बताया कि हैण्डपम्प बनाने के लिए दो बार हमने मिस्त्री भेजा था लेकिन बस्ती के लोग नशे में हंगामा करने लगते है जिसके कारण मिस्त्री चले आये थे।कहा कि हैण्डपम्प बनाने में चार आदमी की अलग से जरूरत पड़ती है जो पाइप वगैरह निकलने मे सहयोग करते है लेकिन ऐसा नही हुआ।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि कल सोमवार को मैं मिस्त्री और अपना आदमी भेज कर हैण्डपम्प बनवा दूँगा पानी की किल्लत गाँव मे नही होने पाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App