सोनभद्र

क्षेत्र पंचायत सदस्य पर कुल्हाड़ी से हमला

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हुमेलदोहर में अरहर की फसल मवेशियों के द्वारा चराए जाने के कारण क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप गुप्ता पुत्र बालकृष्ण गुप्ता के द्वारा मना करने पर फसल को चरा रहे रामपरिखा यादव पुत्र स्वर्गीय चर्तुगुन यादव के द्वारा हाथ में लिए कुल्हाड़ी के प्रहार से घायल करने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने आरोपी को 324, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

थाने में दिए प्रार्थना पत्र में हुमेलदोहर ग्राम पंचायत निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र बालकृष्ण गुप्ता ने कहा है कि हम प्रार्थी के खेत में अरहर की फसल लगी हुई थी जिसे पास के ही निवासी रामपरिखा यादव पुत्र स्वर्गीय चर्तुगुन यादव के द्वारा अपने गाय, बैल, बकरी से अरहर की फसल को खिला रहा खिला रहा था। मौके पर फसल को मवेशियों के द्वारा खाते देख मना किया तो उक्त राम पारीखा यादव के द्वारा अरहर की फसल खा रहे मवेशियों को रोकने की बजाय हमसे उलझ गया तथा गाली गलौज देते हुए हाथ के लिए कुल्हाड़ी से हमारे हाथ व पैर पर प्रहार करके घायल कर दिया। जिसकी सूचना 112 नंबर पर की, मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने प्राथमिक उपचार हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के पश्चात आरोपी राम परीखा यादव के खिलाफ 324, 504, 506 के तहत प्राथमिक दर्ज की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने कहा कि आरोपी राम परीखा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App