सोनभद्र

होली में डीजे पर फूहड़ गाना बजा तो संचालक जाएंगे जेल- चोपन एसएचओ

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) चोपन थाने पर आगामी होली को लेकर पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई। जिसमें होलिका दहन व डीजे संचालकों को हिदायत देते हुए प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि होली पर डीजे पर किसी प्रकार का अश्लील गाना व अत्यधिक वॉल्यूम कर गाना बजाने पर निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे होलिका दहन को लेकर किसी प्रकार के विवाद या होली के दिन किसी प्रकार का कोई घटना दुर्घटना की संभावना होने पर तत्काल चोपन थाने के सीयूजी नंबर पर इसकी सूचना दें
होली के दिन मोटरसाइकिल पर दो तीन लड़के बैठकर हुलड़बाजी करते है इस स्थिति में बाइक सवारों पर मुकदमा एव गाड़ियों की चलान की जाएगी।
त्योहार आपसी भाईचारे के साथ एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाए। कोई जोर जबरजस्ती नही करे।क्योंकि धारा 144 लागू है।
थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए ।इस अवसर पर चोपन थाना क्षेत्र के ग्रामप्रधान विजय शंकर, पूर्व प्रधान रामनरायण पाण्डेय, नरसिंह कुशवाहा, चंदु, बबलु जायसवाल, आदि ,डीजे मालिक ,संभ्रात लोगो के साथ पत्रकार बन्धु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App