सोनभद्र

होमगार्ड के बेटे कांस्टेबल खुर्शीद ने किया कमाल आउटडोर टापर दरोगा बन पिता को दिया सलामी

होमगार्ड के बेटे कांस्टेबल खुर्शीद ने किया कमाल आउटडोर टापर दरोगा बन पिता को दिया सलामी।

“कौन कहता है के आसमां मे सुराख नही हो सकता एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो” जी हा दुष्यंत कुमार की ये लाइन बिलकुल सटीक बैठती है फतेहपुर जिले गांव बरेठन खुर्द निवासी खुर्शीद आलम पे। मुरादाबाद अकादमी में आउटडोर टापर चुने गये खुर्शीद आलम फतेहपुर जिले गांव बरेठन खुर्द निवासी है। उनके पिता रमजान आलम होमगार्ड है। पासिंग आउट परेड के बाद खुर्शीद ने होमगार्ड पिता को सलामी दिया। यह उनके पिता का अविस्मरणीय पल था। इससे पहले खुर्शीद आलम 2017 में सीआरपीएफ मे चयन हुआ था। 2019 में यूपी पुलिस के कांस्टेबल बने। खुर्शीद आलम के पासिंग आउट परेड के दौरान उनके पिता रमजान और भाई रिजवान भी मौजूद थे।

खुर्शीद ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेरे अब्बू अम्मी ने आत्मविश्वास बढ़ाया जिससे उनका सपना साकार किया। उन्होंने कहा के सफलता का एक मात्र मूलमंत्र है कठिन मेहनत हमें अपने टारगेट से नहीं भटकना चाहिये। खुर्शीद आलम ने कहा कि मेरे अब्बू अम्मी ने ना केवल मानसिक रूप से तैयार किया बल्कि हर कदम पर मेरा सपोर्ट भी किया। अंत मे उन्होंने कहा
“बुलंदियों का बड़े से बड़ा निशान छुआ
उठाया गोद में माँ ने तब आसमान छुआ”

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Download App