सोनभद्र

हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ श्रीराम कथा का समापन

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) प्रितनगर में चल रही सप्तदिवसीय श्रीराम कथा शुक्रवार को संपन्न हो गई। कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। कथा व्यास पं दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीराम कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। आगे कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीराम कथा से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान को लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है। कथा समापन के दिन शुक्रवार को विधिविधान से पूजा करवाई गई। दोपहर तक हवन और शाम तक भंडारा कराया गया जिसमें नगर सहित आसपास के भारी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किये। कार्यक्रम अध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने कथा को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग करने वाले सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सात दिनों तक चले कार्यक्रम का संचालन मनोज चौबे ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष नंद लाल गुप्ता, ब्लाक प्रमुख लीला देवी गोंड़,मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,संजीव तिवारी,विशाल पांडेय,पुष्पा सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता, विद्याधर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, दीपक दूबे, उमेश सिंह सीआईटी, संदीप सिंह, परशुराम केशरी, धर्मेंद्र जायसवाल,अजय यादव, अरविंद उपाध्याय,प्रदीप अग्रवाल,बबलू सोनी,अनिल यादव,अजय यादव,अमित सिंह बड़कू इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली वाहनों पर चला चेकिंग अभियान, 26 का चालान, आठ वाहन बंद खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टाक बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Download App